फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा की गई छात्रा से दुराचार, अारोपी फरार

Thu, 08 Sep 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं
विज्ञापन
पिता ने अपनी ही बेटी से किया रेप
विज्ञापन
चिंतपूर्णी क्षेत्र के एक गांव की स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर दुराचार की पुष्टि हुई है। उक्त छात्रा को गांव का ही एक लड़का भगाकर ले गया था। पुलिस ने वीरवार को कोर्ट में पीड़िता को ले जाकर बयान दर्ज करवाया है। 
विज्ञापन


साथ ही लड़की का मेडिकल भी करवाया गया है, जिसमें लड़की के साथ दुराचार की पुष्टि हुई है। डीएसपी अंब जतिंद्र चौधरी ने यह जानकारी दी। कुछ दिन पहले चिंतपूर्णी क्षेत्र की एक नाबालिग स्कूली छात्रा को उसके ही गांव का एक लड़का बहला- फुसला कर ले गया था, जिसके बाद लड़की के पिता ने पुलिस थाना में इसके बारे में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

शिकायत मिलते ही सके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर अगवा की हुई लड़की की तलाश शुरू कर दी थी और पिछले कल ही लड़की को गांव के साथ लगते एक जंगल से बरामद कर लिया था। हालांकि, अभी लड़की को अगवा करने वाला आरोपी लड़का पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। डीएसपी अंब जतिंद्र चौधरी ने बताया कि नाबालिग लड़की का मेडिकल करवाया गया है, जिसमें उसके साथ दुराचार की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें