चिंतपूर्णी क्षेत्र के एक गांव की विधवा महिला के साथ दुराचार करने के आरोपी बस चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि पीड़ित महिला की डिलीवरी के समय बीते रोज ऊना अस्पताल में बच्चे की मौत हो गई। पुलिस बच्चे व आरोपी का डीएनए टेस्ट करवाने जा रही है। ताकि इस बात का खुलासा हो सके कि विधवा महिला के साथ दुराचार कर गर्भवती करने वाला आरोपी उक्त बस चालक ही है।
पिछले कल क्षेत्र की एक 36 वर्षीय गर्भवती विधवा महिला ने ऊना के निजी बस चालक के खिलाफ चिंतपूर्णी थाना में मामला दर्ज करवाया था कि उक्त चालक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुराचार किया जिससे वह गर्भवती हो गई और अब व्यक्ति शादी से इनकार कर रहा है। पीड़ित महिला पहले से तीन बच्चों की मां है।
महिला ने मंगलवार शाम को गर्भ में पल रहे बच्चे को जन्म दिया जो मृत पाया गया। पुलिस इस मामले में धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अंब जतिंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।