महिला के गले से उड़ाई सोने की चेन
नंगल। नंगल के निकटवर्ती गांव ब्रह्मपुर में दो अज्ञात बाइक सवार लुटेरे एक महिला के गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत नंगल पुलिस थाने में की है। पीड़िता मीना पत्नी विक्की ने शिकायत दर्ज करवाई है कि दो बाइक सवार युवक उनकी दुकान के आगे आकर रुके। इनमें से एक युवक उसकी दुकान पर आकर विभिन्न चीजों के दाम पूछने लगा और एक युवक बाइक पर बैठा रहा।
जैसे ही उक्त युवक को मौका मिला तो वह उसके गले से सोने की चेन झपट कर बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। उधर, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह लिदड़ का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं।