फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के श्रद्धालु की मैड़ी में मौत

Sun, 27 Dec 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अंब (ऊना)।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के मैड़ी स्थित डेरा बाबा बड़भाग सिंह में माथा टेकने आए पंजाब के एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई। श्रद्धालु की तबीयत को बिगड़ते देख स्थानीय लोगों एवं उसके साथियों ने श्रद्धालु को अंब अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


अस्पताल में उपचार के दौरान श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सरवण सिंह निवासी नूरपुर बेदी पंजाब के रूप में हुई है। श्रद्धालु पंजाब के कृषि विभाग से सेवानिवृत्त था।

बताया जा रहा है कि उन्हें सांस की दिक्कत थी। जानकारी के अनुसार सरवण सिंह अपने साथियों के साथ मैड़ी स्थित डेरा बाबा बड़भाग सिंह में माथा टेकने के लिए आया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड के मौसम में सरवण सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे फौरन अंब अस्पताल पहुंचाया। लेकिन ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर अंब थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें