फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौता करवाने गए पंच को पीटा

Wed, 24 Feb 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल बंगाणा की बोहरू पंचायत के लिदकोट में वार्ड नंबर तीन के वार्ड पंच रूप सिंह ने बंगाणा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि 22 फरवरी को हेमा नामक महिला उनके घर पर आई कि उसका पति उसके साथ मारपीट कर रहा है। इस पर वार्ड पंच शिकायत लेकर आई महिला के साथ उसके घर पर चला गया।
विज्ञापन


महिला के पति गुरदीप ने समझौता करवाने गए वार्ड पंच को लात घूसों से मारना शुरू कर दिया, जिससे वार्ड पंच को गंभीर चोटें आई हैं। घायल वार्ड पंच को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बंगाणा पुलिस थाना के प्रभारी त्रिलोक चंद ने बताया कि पुलिस ने आरोपी गुरदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें