फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में तीन घरों में चोरी

Sun, 10 Jul 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना।
विज्ञापन
चोरी - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
जिले में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में शातिरों ने अब ग्राम पंचायत धुसाड़ा के गांव सलूरी में एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाया है। वारदात में चोर घरों से लाखों के कीमती सोने-चांदी के आभूषण सहित नकदी लेकर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन



शनिवार देर रात हुई वारदातों से लोगों में हड़कंप मच गया है। वारदात के दौरान लोग अपने आंगन में सो रहे थे। वहीं, सुबह सूचना मिलते ही अंब पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम सलूरी निवासी जसवंत सिंह अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात शातिर घर की खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए और कमरे में बैड, अलमारियां एवं पेटियों का सारा सामान इधर-उधर बिखेर दिया। शातिरों ने अलमारी में रखे डेढ़ लाख के करीब सोने-चांदी के आभूषण सहित नकदी पर भी हाथ साफ कर लिया।
विज्ञापन


इसी दौरान जब एक महिला रात को पानी पीने के लिए उठी तो कमरे में कोई शख्स घूमता देख महिला ने शोर मचा दिया और दरवाजे की बाहर से कुंडी लगा दी। जब तक लोग इकट्ठे होते, तब तक शातिर चोर खिड़की से फरार हो चुके थे। शोर सुनकर घर की छत पर सो रहे ग्रामीण सतीश ने अपने घर के कमरे में देखा, तो उसके भी होश उड़ गए।

कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था और एक लाख रुपये के करीब गहने और नकदी गायब थे। इसके अलावा शातिर चोरों ने सलूरी निवासी अशोक कुमार के घर को निशाना बनाया।

चोर अशोक कुमार के घर से लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों के बयान दर्ज किए हैं। मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें