फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल ने तोड़ा दम

Tue, 13 Dec 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो अमर, उजाला, ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

हरोली(ऊना)। हरोली विस के गांव समनाल में पेश आए सड़क हादसे में घायल युवक ने पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान कमलजीत (26) निवासी नारायणगढ़, अंबाला के रूप में हुई है। हरोली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है। गौर है कि सोमवार को दो मजदूर ट्रैक्टर पर सवार होकर पंजुआणा से वापस अंबाला जा रहे थे। समनाल गांव में पहुंचने पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें कमलजीत की हालत काफी गंभीर थी।
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने कमलजीत को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां पर मजदूर कमलजीत ने दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया है। वहीं परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें