फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजरफ्तार वाहन ने कुचला राहगीर, मौत

Sun, 21 Feb 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गोंदपुर बनेहड़ा में अज्ञात वाहन की टक्कर से 53 वर्षीय एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान शेर सिंह निवासी कैलाश नगर नकड़ोह के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जबकि, पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शेर सिंह निवासी कैलाश नगर नकड़ोह शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे भद्रकाली से अपने घर की ओर पैदल जा रहा था कि इसी दौरान गोंदपुर बनेहड़ा में एक तेजरफ्तार वाहन ने शेर सिंह को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से गंभीरावस्था में उपचार के लिए अंब अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, प्रधान अंकुश रत्न, गोंदपुर बनेहड़ा की प्रधान अनु डडवाल तथा विकास चंद शर्मा ने दुर्घटना के आरोपियों को शीघ्र पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें