फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर चार सवार, ट्रैफिक पुलिस लाचार

Wed, 14 Dec 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो अमर, उजाला, ऊना।
विज्ञापन
बाइक गैंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय में ट्रैफिक नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ रही हैं। दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग आम हो गई है लेकिन मौजूदा दौर में यह युवाओं के लिए फैशन बन गया है। किसी भी जगह जाते-आते एक ही वाहन पर तीन या चार लोगों को बिठाने के मामले में लोग किसी नियम की परवाह नहीं कर रहे हैं, जबकि युवाओं की मानें तो ट्रिपल राइडिंग करते हुए पुलिस कर्मचारियों के सामने से गुजरना उनके लिए कुछ तूफानी करने से कम नहीं है।
विज्ञापन


हालांकि ट्रिपल राइडिंग में हर वर्ग के लोग शामिल हैं। इसमें स्कूल और कॉलेजों के छात्र सर्वाधिक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं। इनमें से बहुतेरे तो ऐसे हैं जो अभी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के योग्य भी नहीं हुए हैं। जिला मुख्यालय में युवक सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। एक बाइक पर चार-चार युवक सफर कर रहे हैं लेकिन इन्हें नियमों की कोई परवाह नहीं। बुधवार को भी जिला मुख्यालय में एक बाइक पर चार युवक ट्रैफिक नियम की धज्जियां उड़ाते हुए देखे गए।

एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस समय-समय पर अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को सबक सिखाती है। सड़क हादसों को कम करने के लिए जल्द ही विशेष अभियान के तहत ड्राइविंग लाइसेंस, हेल्मेट की अनिवार्यता और ट्रिपल राइडिंग को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें