फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने ओएमआर शीटें भी जला दीं

Mon, 27 Feb 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/दालतपुर चाक
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोह में आगजनी के बाद सोमवार को पुलिस ने मौके पहुंचकर जांच की। लेकिन, पुलिस अभी भी किसी आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है और न ही स्कूल प्रशासन शरारती तत्वों का पता लगा पाया है। सोमवार को उच्च शिक्षा उपनिदेशक भूप सिंह ने भी जोह स्कूल का दौरा किया और आगजनी की घटना की जांच की। विदित रहे कि रविवार देर शाम को स्कूल में फुटबाल खेलने पहुंचे गांव के ही कुछ युवकों ने आगजनी की सूचना दी थी, जिस पर ग्राम पंचायत ने पुलिस और स्कूल प्रशासन को बताया कि स्कूल में शनिवार रात्रि आग लगाकर स्कूल का सामान एवं रिकॉर्ड को आग की भेंट चढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


इस पर काफी संख्या में गांववासी, स्कूल प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। शरारती तत्वों ने स्कूल में प्रधानाचार्य कक्ष के दो सोफे, एक कुर्सी, लाइब्रेरी की किताबें, साइंस रूम से दसवीं की प्रैक्टीकल फाइल्स जला दी थीं। इसके अलावा कंप्यूटर रूम की एक एलईडी भी तोड़ दी है। प्रधानाचार्य कक्ष के टेबल पर एक खाली शराब की बोतल भी मिली थी। जांच अधिकारी एएसआई राजिंद्र पठानिया ने शुरुआती जांच में पता लगाया कि अज्ञात शरारती तत्वों ने ऑफिस का ताला तोड़ कर चाबियां निकालीं और बाकी कमरे खोले। इसके अलावा पुलिस ने मिट्टी के तेल की बोतल भी बरामद की है, जिसमें बहुत कम मात्रा में तेल बचा था।

उन्होंने बताया कि शरारती तत्वों ने स्कूल में बच्चों के प्रैक्टीकल की फाइल तथा बच्चों के प्रैक्टीकल नंबरों वाली ओएमआर शीट भी अलमारी से निकाल कर जलाई हैं। उधर, प्रधानाचार्य सतदेव शर्मा ने कहा कि स्कूल प्रशासन इस घटना से स्तब्ध है और पुलिस जांच में सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। ग्राम पंचायत के उपप्रधान साधु सिंह का कहना है कि स्कूल में शरारती तत्वों ने आगजनी की घटना को अंजाम देकर गांव को बदनाम किया है और इस घटिया हरकत की सच्चाई सामने आनी चाहिए। डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी 454 और 3 पीडीपी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें