फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन पुलिंग में धरे गए दो कर्मचारी

Mon, 27 Feb 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। विकास भवन के दो कर्मचारी सोमवार को ट्रेन की चेन पुलिंग करने के आरोप में पकड़े गए। इनके पास टिकट भी चेकिंग टीम को नहीं मिला। दोनों पर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। बता दें कि रांची से नई दिल्ली की ओर जा रही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस में इलाहाबाद से कई लोग बैठे थे। हालांकि इस ट्रेन का स्टापेज फतेहपुर में नहीं हैं। ट्रेन जैसे ही फतेहपुर स्टेशन के पास पहुंची, चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक लिया गया। आरपीएफ उपनिरीक्षक आरके गुप्ता ने बताया बिना स्टापेज वाली ट्रेन के रुकते ही अफरातफरी का माहौल हो गया। फोर्स पहुंची तो ट्रेन से उतरने की कोशिश करते समय ही इलाहाबाद के सुरेश सिंह और श्याम कुमार को पकड़ लिया गया। पूछताछ में पता चला कि इनके पास टिकट भी नहीं है। दोनों ने अपने को विकास भवन में कर्मचारी बताया। रेलवे एक्ट के तहत जुर्माना लेकर दोनों को छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें