अंब में चोर एक मंदिर के पास पार्क की गई नैनो कार चुरा ले गए। कार मालिक ने घर से कुछ दूरी पर एक मंदिर के समीप कार खड़ी कर रखी थी, जो अगले दिन वहां से गायब थी। पीड़ित ने मामले के संदर्भ में अंब थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। जबकि, पुलिस ने मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सतेंद्र सिंह निवासी अंब ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसने स्थानीय मंदिर के पास अपनी कार खड़ी की थी। लेकिन जब अगले दिन वह वहां गया तो कार वहां से गायब थी। उसने अपने स्तर पर भी कार की खोजबीन की, लेकिन कार का कहीं पता नहीं चल पाया। अंब थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।