हरोली क्षेत्र के तहत गांव हलेड़ा में एक नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर पीड़िता को गंभीर हालत में उपचार के लिए हरोली अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक हलेड़ा निवासी 23 वर्षीय एक नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते शनिवार देर सायं जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां पीड़िता का उपचार जारी है। पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।