फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला और युवक घायल

Mon, 06 Jun 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल अंब में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक और महिला को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए अंब अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अंकित निवासी मुबारिकपुर अपने किसी निजी काम से बाइक पर सवार होकर जा रहा था। मुबारिकपुर में अचानक बाइक स्किड हो गई। इससे उसे सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, अलावा अंब में बाइक की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से जख्मी हुई है। जानकारी के अनुसार ऊना-अंब मार्ग पर सोमवार सुबह चैंचला देवी पत्नी किशन चंद निवासी कुठेडा जसवालां सड़क पार कर रही थी कि एक तेजरफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। अंब अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. नवदीप जोशी ने बताया कि महिला को टांग में चोट आई है। जबकि अंकित को प्राथमिक उपचार देने के बाद ऊना रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें