उपमंडल के कुठियाड़ी में सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग महिला ने वीरवार को पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल अंब के तहत कुठियाड़ी में बुधवार को एक स्कूटी के ट्रक की चपेट में आने के कारण स्कूटी पर दोहती के साथ बैठी वृद्धा विमला देवी पत्नी पोलो राम निवासी ठ्ठल गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।
इन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब लाया गया था, जहां उसके सिर पर गंभीर चोट को देखते हुए जिला चिकित्सालय ऊना से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। लेकिन, वृद्धा ने वीरवार को पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।