मृतक छात्रा की उम्र करीब बीस साल बताई जा रही है, जो अपनी बुआ के घर आई हुई थी।
क्षेत्र के गगरेट-भरवाईं रोड पर पेश आए सड़क हादसे में घायल युवक की पीजीआई में मौत हो गई। मृतक की पहचान जसवीर ठाकुर निवासी गगरेट के रूप में हुई। जसवीर बीते दिन से पीजीआई में उपचाराधीन था। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि बीते सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे जसवीर ठाकुर निवासी गगरेट अपनी दुकान पर जा रहा था। जैसे ही वह अपनी दुकान की ओर मुड़ा, तो इसी दौरान गगरेट की ओर जा रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। बाइक पर सवार दो युवक और स्कूटी पर सवार जसवीर बुरी तरह लहूलुहान हो गया। इन्हें स्थानीय लोगों ने तुरंत गगरेट अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जसवीर की नाजुक हालत देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया था।
जसवीर के सिर में गहरी चोट लगी थी। पीजीआई में उपचाराधीन जसवीर ने हादसे के तीन दिन बाद भी स्वास्थ्य में कोई सुधार न आने के चलते दम तोड़ दिया। दो भाइयों में छोटे जसवीर की दर्दनाक मौत के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है। शुक्रवार को जसवीर के शव को पोस्टमार्टम के बाद गगरेट लाया गया। यहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उधर, एसएचओ गगरेट गौरव भारद्वाज ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।