फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्का में घर से अवैध शराब की खेप बरामद

Wed, 03 May 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना।
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला पुलिस ने अवैध शराब का धंधा करने वाले कारोबारियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव टक्का में एसआईयू की टीम ने छापामारी करते हुए एक टीननुमा घर से अवैध शराब की भारी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एसआईयू की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव टक्का में स्थित एक टीननुमा घर में भारी मात्रा में शराब रखी गई है। इसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से टक्का में छापामारी करते हुए एक टीनपोश कमरे का दरवाजा खोल कर चेक किया तो 1,48470 मिली शराब अंग्रेजी बरामद की गई। पुलिस की जांच पड़ताल पर यह टीनपोश शैड आरोपी दीपक बेदी पुलवाला बाजार जिला ऊना का पाया गया है।

इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने कहा कि शराब का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। वहीं, संतोषगढ़ में स्थानीय पुलिस ने 28 बोतलें शराब की बरामद की हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने संतोषगढ़ निवासी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें