फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूहकी में स्लेटपोश मकान गिरा, बाल-बाल बचा परिवार

Sun, 02 Oct 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो, अंब (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल अंब के डूहकी में एक स्लेटपोश मकान ढह गया। इस कारण मकान में रहने वाले परिवार के आठ सदस्य बाल-बाल बच गए। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार उपमंडल अंब के तहत डूहकी दोसड़का में लगभग 80 वर्षीय रचना देवी पत्नी देवराज का पूरा परिवार मकान ढहने का अंदाजा होने के चलते समय रहते पहले ही बाहर निकल गया। देखते ही देखते दो कमरों वाले मकान का एक हिस्सा ढह गया। परिवार के सदस्यों में वृद्धा के बेटी-बेटा के अलावा पोते, पोतियां हैं। जिनका हादसे में बाल-बाल बचाव हो गया।
विज्ञापन


उधर, अंब के तहसीलदार एसपी जसवाल ने बताया कि सक्षम अधिकारी को मौके पर भेजकर हालात का जायजा लिया जाएगा। पीड़ित परिवार को प्रशासन की तरफ से हरसंभव सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें