फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामगार की पिटाई कर छीने 70 हजार

Sun, 02 Oct 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो, ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के रायंसरी में दो लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते एक कामगार की बुरी तरह से पिटाई डाली। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। लोगों ने बीच-बचाव कर कामगार को हमलावरों से छुड़ाया। कामगार ने मारपीट की शिकायत ऊना थाने में दर्ज करवाई है। कामगार का आरोप है कि मारपीट करने के दौरान हमलावरों ने उसके बैग से करीब 70 हजार रुपये की राशि छीन ली।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सलोह निवासी वेद प्रकाश ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि शनिवार शाम रायंसरी स्थित एक दुकान से सप्लाई का ऑर्डर लेने आया था। इसी दौरान रायसंरी गांव के दो लोगों ने उससे गाली-गलौच शुरू कर दी। देखते ही देखते मारपीट पर उतारू हो गए। मारपीट को बढ़ाता देख दुकानदार भी बचाव करने को उतरे, तो इसी बीच उनकों को भी चोटें आ गईं। मारपीट में वेद प्रकाश को चोटें आई हैं।

वेद प्रकाश ने बताया कि दोनों हमलावर बैग में रखे करीब 70 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। एएसपी मदन लाल कौशल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें