फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या करने निकले गुट्टी गैंग के चार गैंगेस्टर गिरफ्तार

Tue, 21 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
arrested - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हिमाचल में सक्रिय गुट्टी गैंग के चार गैंगेस्टरों को पुलिस ने हथियारों के सात गिरफ्तार किया है। यह गैंगेस्टर श्रीआनंदपुर साहिब में अपने विरोधी गैंग के सदस्य का कत्ल करने निकले थे। लेकिन पुलिस मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए।
विज्ञापन


इनमें से एक गैंगेस्टर भागने में कामयाब रहा। इस कार्रवाई के दौरान वर्ष 2016 में एक हत्या के मामले में फरार चल रहा गैंगेस्टर भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पकड़े गए चारों गैंगेस्टरों में दो हिमाचल के बिलासपुर और एक सोलन जिला से है। इस ऑपरेशन को पुलिस एक बड़ी सफलता मान रही है।

जिला के एसएसपी वरिंद्र पाल सिंह ने बताया कि रविवार शाम को एसपी मनजीत सिंह बराड़, डीएसपी रणधीर सिंह श्रीआनंदपुर साहिब के नेतृत्व में इंस्पेक्टर कुलभूषण शर्मा की तरफ से पंजेरा मोड़ भरतगढ़ में नाकाबंदी की थी।
विज्ञापन


मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि गुट्टी गैंग के मलकीत सिंह उर्फ मल्ली पुत्र कर्मचंद निवासी मोड़ा थाना कीरतपुर साहिब, अजय कुमार उर्फ अजू पुत्र स्वामी सिंह गांव मोड़ूआ थाना कोट कहलूर जिला बिलासपुर, बलवीर सिंह उर्फ बल्लू पुत्र हंसराज निवासी गांव मक्खण माजरा जिला सोलन, मदन उर्फ मद्दू पुत्र दीवान निवासी गांव सुखोमाजरी थाना पिंजौर जिला पंचकूला और गुरवीर सिंह पुत्र भगत राम निवासी गांव बैहली थाना कोट कहलूर जिला बिलासपुर हथियारों से साथ लैस होकर गांव ढेलावड़ (रोपड़) की झाड़ियों में बैठे किसी वारदात को अंजाम देने की ताक में हैं। इसके बाद पुलिस ने मौके से मलकीत सिंह मल्ली, अजय कुमार, बलवीर सिंह बल्लू तथा मदन मद्दू को गिरफ्तार कर लिया पर गुरवीर सिंह मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

गैंगेस्टरों से भारी मात्रा में असलाह बरामद : गैंगेस्टरों से दो पिस्तौल .32 बोर समेत छह कारतूस, एक रिवाल्वर .32 बोर समेत दो कारतूस, एक पिस्तौल .315 बोर देसी समेत पांच कारतूस और एक पिस्तौल .12 बोर देसी समेत आठ कारतूस तथा एक ऑल्टो कार (एचपी-12 ई-3817) बरामद हुई है। एसएसपी ने बताया कि मलकीत सिंह उर्फ मल्ली गुट्टी गैंग का मुखिया है तथा यह गैंग हिमाचल प्रदेश में सक्रिय है।

मलकीत सिंह उर्फ मल्ली के खिलाफ कत्ल तथा लड़ाई झगड़े के आठ मुकदमे दर्ज हैं। इस आपरेशन के दौरान साल 2016 में विवेक शर्मा का कत्ल करने की वारदात में वांछित अजय कुमार उर्फ अजू भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसी मामले में फरार चल रहा गुरवीर सिंह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।

यह था गैंग का प्लान : गिरफ्तार गैंगेस्टर मलकीत सिंह मल्ली ने खुलासा किया कि वह उसके भाई नरेश कुमार गुट्टी का कत्ल करने वाले से बदला लेने के लिए यहां आए थे। लेकिन अपना बदला पूरा करते इससे पहले वह पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

साल 2013 में दलजीत सिंह उर्फ कक्कड़ पुत्र गुरविंदर सिंह निवासी मंगेवाल थाना श्री आनंदपुर साहिब ने अपने साथियों के साथ मिलकर नरेश कुमार उर्फ गुट्टी का कत्ल कर दिया था। नरेश कुमार उर्फ गुट्टी के कत्ल के मुख्य दोषी और बचित्र सिंह गैंग के कुछ सक्रिय सदस्यों को कत्ल करने की योजना बना रहे थे। इस गैंग के पंजाब में अन्य सक्रिय गैंगों के साथ मेल मिलाप होने का भी खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें