फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमांड पर भेजे छेड़छाड़ के आरोपी

Sun, 29 May 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : demo pics
विज्ञापन
नाबालिग युवती के साथ छेड़छाड़ तथा धमकी देने के आरोपी दो युवकों को अदालत ने ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में एक नाबालिग युवती के साथ छेड़छाड़ मामले के आरोप में पुलिस की गिरफ्त में आए दो युवकों को पुलिस रिमांड अवधि खत्म होने के बाद शनिवार को अंब पुलिस ने अदालत में पेश किया था। यहां से अदालत ने दोनों आरोपियों को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि क्षेत्र की एक सत्रह वर्षीय युवती ने युवकों पर छेड़छाड़ किए जाने तथा धमकी देने के संगीन आरोप लगाए थे। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपी युवकों को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली थी। अंब थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि अदालत ने दो आरोपी युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें