मानसिक रूप से परेशान एक युवती को पुलिस ने प्रम्ब से बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार उपमंडल अंब के तहत कुठेड़ा खैरला में अपने मामा के घर रह रही एक युवती शुक्रवार सुबह घर से लापता हो गई, जिसे पुलिस ने क्षेत्र के प्रम्ब में बदहवास हालात में घूमते हुए पाया और युवती के भाई के सुपुर्द कर दिया।
अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि युवती संभवत: मानसिक रूप से परेशान थी। इसे उसके भाई के सुपुर्द कर दिया गया है।