फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों में मारपीट, क्रॉस केस दर्ज

Sat, 10 Sep 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस
विज्ञापन
हरोली क्षेत्र के तहत गांव बालीवाल में पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस के पास शिकायत आने पर पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में परमजीत निवासी बालीवाल ने बताया कि शुक्रवार रात घर के समीप खड़ी थी, तो पड़ोस के एक व्यक्ति ने उसका रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन


रास्ता रोकने का कारण पूछने पर उक्त व्यक्ति गालीगलौज और मारपीट पर उतारू हो गया। उधर, दूसरे पक्ष में योद्धा सिंह निवासी बालीवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह रात के समय अपने घर जा रहा था कि गांव के ही एक युवक और अन्य पारिवारिक सदस्यों ने रास्ता रोककर गालीगलौज किया। डीएसपी हरोली अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें