फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगरेट अग्निकांड का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Oct 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
पुलिस थाना गगरेट के तहत अंब-रोड पर गैराज में हुए अग्निकांड मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक की पहचान मवा कोहलां निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पुलिस थाना गगरेट के तहत पुराना अंब रोड गगरेट निवासी रवि कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 3 सितंबर रात को उनके पड़ोसी बिंदू ठाकुर के लेंटरपोश शेड में किसी ने आग लगा दी है। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार की दो कारें, एक मोटर बाइक और करीब दो लाख की इमारती लकड़ी भी जलकर राख हो गई थी। पीड़िता बिंदू ठाकुर का पति भारतीय सेना में श्रीनगर में अपनी सेवाएं दे रहा है।

मामले को लेकर फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए थे। वहीं पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 452, 435, 427 भादंस के तहत मामला दर्ज कर लिया था। घटना से कुछ समय पहले स्थानीय लोगों ने एक दाड़ी वाले व्यक्ति को गांव में संदिग्ध घूमते देखा था, जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक का हुलिया तैयार करवाकर सार्वजनिक भी किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश जारी रखी। पुलिस ने शुक्रवार देर रात आरोपी युवक राजेश कुमार निवासी मवा कोहलां को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मवा कोहलां में भी एक कार को जलाने का प्रयास कर रहा था कि तभी स्थानीय लोगों ने उसे धर दबोचा। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें