फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर के एक दर्जन पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

Tue, 03 Jan 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बंगाणा (ऊना)।
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल बंगाणा के पिपलू के अलसाहन में वन विभाग ने खैर के 46 मोछे पकड़ने में सफलता हासिल है। विभाग ने मोछों को अपने कब्जे में लेकर वन माफिया की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है वन काटुओं ने जंगल में एक दर्जन के करीब खैर के पेड़ों को काट डाला है। विभाग के बंगाणा परिक्षेत्र के रेंज अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि देर रात वन विभाग के कर्मचारी गश्त पर थे। उन्हें अलसाहन में खैर के मोछे पड़े मिले। रात्रि के समय विभाग की गाड़ी को देखकर अज्ञात वन माफिया अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पिपलू बीट के अलसाहन जंगल से अवैध खैर की लकड़ी के 46 मोछे पकड़े गए हैं। उक्त जंगल में तलाश करने पर 12 खैर के पेड़ कटने के ठूंठ भी मिले हैं। खैर के मोछे पकड़े जाने की घटना का बंगाणा पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया गया है। एसएचओ प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि वन विभाग ने अलसाहन में 46 खैर के मोछे पकड़े जाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें