जिले के एक गांव में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार के प्रयास का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित बच्ची एवं आरोपी युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार शाम वह पशुशाला में काम करने के चली गई। बेटी अकेली घर पर रही। कुछ देर बाद जब वह कमरे में आई तो देखा कि पड़ोस का युवक जबरन बेटी के साथ दुराचार का प्रयास कर रहा था।
कमरा खुलते ही युवक बाहर की ओर भाग गया और बेटी ने पूरी बात बताई। इस पर परिजन थाना पहुंचे और पड़ोसी युवक पर दुराचार का आरोप लगाते हुए शिकायत सौंप दी। पुलिस ने तुुरंत ही आरोपी युवक को काबू में कर लिया।
उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 व 571 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।