फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोप में धरीं पांच महिलाएं

Tue, 05 Jul 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/संतोषगढ़
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्थानीय मेन बाजार में मंगलवार सुबह पुलिस ने लोगों की मदद से पांच महिलाओं को चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिलाओं का यह चोर गिरोह सुबह के समय बाजार में दुकानों में सामान लेने के बहाने सामान चुराता था।
विज्ञापन


गिरोह की ये महिलाएं अलग-अलग दुकानों में जा कर दुकानदारों को बातों में उलझाकर सामान पर हाथ साफ कर लेती थीं। उक्त महिलाओं ने एक जूतों की दुकान से कुछ चप्पलें चोरी कीं, जबकि बाकी महिलाएं एक सुनार तथा बिजली के सामान की दुकान में सामान चोरी करने के इरादे से घुस गईं। इतने में जूतों की दुकान में चोरी करती हुई महिला को दुकानदार ने देख लिया। देखते ही देखते आरोपी महिला दुकान से जूतों की जोड़ियां उठाकर दुकान से भाग निकली।

दुकानदार के शोर मचाने पर बाजार के लोगों और अन्य दुकानदारों ने बाजार में चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचीं पांचों महिलाओं को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी महिलाओं के साथ वारदात को अंजाम देने के लिए एक व्यक्ति भी मौजूद था, जो मौके का फायदा उठा कर मौके से फरार हो गया है। आरोपी महिलाएं राजस्थान के बीकानेर की रहने वाली हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें