फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समयसारणी को लेकर भिड़े परिचालक

Tue, 21 Feb 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मैहतपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय बस अड्डे पर दो निजी बस परिचालकों में बसों की समयसारिणी को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों परिचालकों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान परिचालकों ने एक-दूसरे पर खूब लात-घूंसे और डंडे बरसाए।
विज्ञापन


वारदात के दौरान बस अड्डे पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान बसों में बैठी सवारियों और स्थानीय अड्डे पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच बचाव कर दोनों में झगड़ा शांत करवाया। मारपीट की वारदात के दौरान कुछ समय के लिए सड़क पर जाम लगा रहा। इसके अलावा बसों में बैठे यात्रियों को भी अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें