फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे को बेच दी लोन पर खरीदी बोलेरो

Wed, 30 Mar 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अंब (ऊना)।
विज्ञापन
धोखा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
क्षेत्र के भंजाल में एक व्यक्ति ने निजी कंपनी से लाखों रुपये का लोन लेकर खरीदी बोलेरो जीप को धोखाधड़ी कर किसी दूसरे को बेच दिया। यही नहीं गाड़ी की किस्तें भी नहीं भरीं। किस्तें जमा न करने तथा जीप को किसी अन्य व्यक्ति के बेच देने के इस मामले में अंब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी के मामले में भंजाल निवासी एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार हिंदुजा लेलैंट फाइंनेंस कंपनी की ऊना शाखा के मैनेजर रविंद्र कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उपमंडल अंब के तहत भंजाल के रहने वाले एक व्यक्ति ने 2012 में कंपनी के फाइनेंस पर एक बोलेरो जीप ली थी।

इसके लिए उसने कंपनी से 5 लाख 90 हजार रुपये का कर्ज लिया, लेकिन इसके बाद उक्त आरोपी ने समय पर कंपनी को कर्ज की किस्तों की अदायगी नहीं की और जीप को पावंटा साहिब सिरमौर के रहने वाले एक अन्य व्यक्ति को बेच दिया।
विज्ञापन


जबकि कंपनी से इस मामले में कोई एनओसी नहीं ली गई। इस संबंध में कंपनी की ओर से की गई शिकायत के बाद जनवरी 2016 में अदालत के आदेश पर अंब पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

जिसके आधार पर मंगलवार को पुलिस ने मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में बात करने पर अंब के डीएसपी अजय राणा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दर्ज किए गए मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध भादंसं की धारा 403, 406, 420, 465, 467, 468, 471, 474, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें