झंडूता में बुधवार को एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संजय कुमार (37) पुत्र संत राम निवासी बैरी मियां को लोगों ने रास्ते में बेसुध पड़े देखा।
इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। लेकिन, अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।