फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

Wed, 09 Nov 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
विज्ञापन
crime demo - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
क्षेत्र की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने और मारपीट करने की शिकायत की है। जानकारी के मुताबिक विवाहिता ने पुलिस में शिकायत में कहा है कि उसका विवाह 29 नवंबर 2015 को हुआ था। शादी के करीब दो माह बाद ही ससुराल के लोगों ने उसे दहेज के प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। 7 नवंबर 2016 को भी उसे ससुराल के लोग कम दहेज लाने की बात पर तंग कर रहे थे। इस पर उसने अपने मायके फोन किया था।
विज्ञापन


मायके के लोग प्रधान और पंचों को लेकर उसके ससुराल आए थे। तब ससुराल के लोगों ने उन पर हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया था। बाद में पुलिस की मौजूदगी में समझौता हुआ था, लेकिन इसके अगले ही दिन जेठ-जेठानी और मामा के तीन लड़कों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकालकर ताला लगा दिया।

अंब थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित महिला का सिविल अस्पताल अंब में मेडिकल करवाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें