फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे से गिरकर विद्युत कर्मी घायल

Wed, 17 Aug 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला मुख्यालय के साथ लगती रक्कड़ कॉलोनी में बिजली तारों की मरम्मत कर रहा एक कर्मचारी खंभे से नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।  पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिलासपुर निवासी सुरिंद्र कुमार बुधवार को रक्कड़ कॉलोनी में बिजली की तारों की मरम्मत कर रहा था। अचानक पांव फिसलने पर वह खंभे से नीचे जा गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. इंदु भारद्वाज ने बताया कि घायल को उपचार दिया गया है। फिलहाल पीड़ित की हालत खतरे से बाहर है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें