फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और पति-पत्नी ने एक-दूसरे पर कर दी थप्पड़ों की बरसात

Fri, 01 Apr 2016 05:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
डेमो फोटो - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में एक दंपति का घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला ने अपने पति पर ही तमाचा जड़ दिया। मामला इतना गर्मा गया कि गुस्साए व्यक्ति ने भी अपनी पत्नी पर तमाचों की बरसात कर दी। देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


तनावपूर्ण माहौल होता देख अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवानों ने दोनों को शांत करवाया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक दंपति ऊना अस्पताल इलाज के लिए पहुंचा। इमरजेंसी के पास दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसी बीच महिला ने अपने पति को थप्पड़ मार दिया, जिस पर पति आगबबूला हो गया और गुस्से में आकर उसने भी पत्नी को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए।

महिला के चिल्लाने पर अस्पताल में पहुंचे तीमारदार एकत्रित हो गए और दंपति में हो रही मारपीट को देखने लगे। इसी बीच सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे होमगार्ड जवान मौके पर पहुंचे और महिला के पति को अस्पताल के बाहर ले गए, तब जाकर कहीं मामला शांत हुआ। सीएमओ डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते मामले को शांत करवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें