फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख की फिरौती मांगने पर दो व्यक्ति गिरफ्तार

Wed, 30 Nov 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
छतरपुर गांव ढाड़ा में पंचकूला से आई हरियाणा पुलिस ने संतोषगढ़ पुलिस की सहायता से फिरौती मांगने के आरोप में दो प्रवासियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ईंट भट्टे पर काम करने वाले यह दोनों आरोपी हरियाणा के एक व्यक्ति को फोन पर 20 लाख रुपये की फिरौती देने के लिए धमका रहे थे। इस पर हरियाणा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संतोषगढ़ के छतरपुर ढाड़ा से उक्त दोनों आरोपियों को संतोषगढ़ पुलिस की सहायता ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने दानों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर गुरमुख सिंह ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर संतोषगढ़ के छतरपुर ढाड़ा में ईंट भट्टे पर काम करने वाले दो प्रवासी लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सरवण कुमार निवासी हिमामपुर जिला सहारनपुर व  ओमकार निवासी हिरणवार जिला शामली यूपी के रूप में हुई है।

एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पंचकूला से आई हरियाणा पुलिस की टीम ने संतोषगढ़ के छतरपुर ढाड़ा में दबिश देकर फिरौती मांगने के आरोप में दो प्रवासी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस ने सिंतबर में पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें