क्षेत्र के गांव पूबोवाल स्थित एक क्रशर में पेश आए हादसे एक कामगार की मौत हो गई। सूचना मिलते ही जांच अधिकारी संजय कुमार ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान इंदल कुमार निवासी बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। जानकारी के अनुसार इंदल रविवार दोपहर के समय क्रैशर पर साफ-सफाई कर रहा था, कि अचानक उसके सिर पर कोई लोहे की प्लेट जा गिरी, जिससे इंदल बुरी तरह से जख्मी हो गया। घटना के बाद क्रशर पर काम कर रहे अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद घायल इंदल को अचेत अवस्था में हरोली अस्पताल पहुंचया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ हरोली बिन्नी मिन्हास ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।