हरोली उपमंडल के हलेड़ा बिलणा गांव में जहरीला पदार्थ निगलने वाली 26 वर्षीय विवाहिता ने पीजीआई में दम तोड़ दिया है। मृतका की पहचान सुखविंद्र कौर के रूप में की गई है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिनों सुखविंद्र कौर ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। इसके बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां से उसे नाजुक हालत के कारण पीजीआई रेफर कर दिया गया था। लेकिन, उसने मंगलवार को दम तोड़ दिया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।