फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में मिला लापता व्यक्ति का शव

Sat, 12 Nov 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव चड़तगढ़ में लापता व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान रायपुर सहौड़ा निवासी मनमोहन कुमार (47) वर्षीय के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


मनमोहन पिछले कई दिन से लापता चल रहा था। जानकारी के मुताबिक चड़तगढ़ गांव के खेतों में स्थित एक कुएं में स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा। इसकी सूचना मैहतपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मैहतपुर चौकी प्रभारी अंजन पाल और अन्य पुलिस कर्मियों ने कुएं से शव को बाहर निकाला और शिनाख्त के लिए ग्रामीणों को दिखाया। ग्रामीणों ने शव की पहचान पिछले एक सप्ताह से लापता चल रहे रायुपर सहोड़ां के मनमोहन के रूप में की। इसके बाद डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह और थाना प्रभारी शेर सिंह भी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया।

मनमोहन पांच नवंबर से लापता चल रहा था। मृतक के परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत भी पुलिस चौकी में दर्ज करवाई थी। मृतक मैहतपुर में स्टूडियो की दुकान करता था और पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें