क्षेत्र के हीरां के समीप डिटां गांव में अधेड़ व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान त्रिलोक (52) निवासी डिटां के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। मृ
तक ने जहरीले पदार्थ का सेवन क्यों किया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार रविवार को डिटां निवासी त्रिलोक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन पीड़ित को ऊना अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने पीड़ित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले को लेकर मृतक के परिजनों के बयान कलमबद्ध किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।