क्षेत्र की पोलोराम सराय के समीप एक रिहायशी मकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई है। बाइक मालिक जीवन कुमार ने बताया कि उसकी बाइक संख्या पीबी 74-6176 को उसने अपने घर के बाहर खड़ा किया था और जब वह सुबह करीब चार बजे अपने किसी रिश्तेदार को छोड़ने के लिए जाने लगा तो वहां पर बाइक नहीं थी।
उसने बाइक को हर संभावित स्थान पर ढूंढा, लेकिन कहीं अता-पता नहीं चला। इस पर पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस के पास दे दी है। थाना प्रभारी नंगल राजपाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।