फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-स्कूटर में टक्कर, एक जख्मी

Sun, 24 Jan 2016 06:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हरोली (ऊना)। क्षेत्र के भदसाली में निजी बस एवं स्कूटर की टक्कर में स्कूटर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन


 घायल को उपचार के लिए 108 रोगी वाहन ऊना की मदद से ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पीड़ित को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। हादसे में पीड़ित युवक की टांग में फ्रेक्चर आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भदसाली में निजी बस एवं स्कूटर में अचानक ही भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटर सवार मनीष कुमार 28 वर्षीय निवासी कांगड़ा को गंभीर चोटें पहुंचीं। स्कूटर सवार पंडोगा से हरोली की तरफ आ रहा था। पीड़ित को 108 रेागी वाहन ऊना कर्मियों विनोद की मदद से ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पीड़ित का उपचार जारी है। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें