फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंब में अफीम के साथ पंजाब का युवक धरा

Sat, 12 Dec 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब के सपोरी खड्ड के पास पुलिस ने एक युवक को 260 ग्राम अफीम सहित पकड़ा है। आरोपी की पहचान मैहल सिंह निवासी रसूलपुर कलां जिला अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मैहल सिंह को शुक्रवार को अंब कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने 14 दिसंबर तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार अंब पुलिस ने वीरवार देर शाम सपोरी खड्ड पुल पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान सपोरी की तरफ से एक पंजाब नंबर की बाइक आई।

चालक को रुकने का इशारा किया, तो वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने फौरन उसे काबू कर लिया। पूछताछ के बाद बाइक सवार ने अपना नाम मैहल सिंह निवासी रसूलपुर कलां वार्ड नंबर 09, अमृतसर (पंजाब) बताया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक के हैंडल पर बांधे लिफाफे से अफीम बरामद की।
विज्ञापन


अफीम करीब 260 ग्राम पाई गई। डीएसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें