फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर दो करोड़ की ठगी

Thu, 30 Mar 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
2000 rupees
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर नारी गांव के छह युवकों से दो करोड़ की ठगी किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित युवकों ने मामले को लेकर संझोट गांव के दो लोगों पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने मामले को लेकर डीएसपी ऊना कुलविंद्र सिंह को शिकायत भी सौंपी है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच का जिम्मा ऊना सदर थाना प्रभारी के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नारी निवासी ताजिंद्र पाल, साहिब सिंह, रणजीत सहित अन्य युवकों ने बताया कि संझोट गांव के दो लोगों ने उनसे विदेश में अच्छी नौकरी देने के नाम पर 2 करोड़ रुपये की मांग की थी। इस पर जालसाजों की बातों में आकर सभी ने पैसा जमा करवा दिया। पैसा जमा होने के काफी समय बाद जब विदेश से वीजा नहीं आया तो पीड़ितों ने उनसे पूछताछ की। इस पर वह टालमटोल करने लगा। पीड़ित युवकों के अनुसार कुछ समय बीत जाने के बाद मुख्य आरोपी का मोबाइल बंद आने लगा।


जब वह उसके घर पहुंचे तो पता चला कि पिछले काफी समय से वह घर पर नहीं आया है और न ही उसका कोई अता-पता है। इसके बाद चारों ने वीरवार को डीएसपी कार्यालय पहुंचकर ठगी की शिकायत सौंपी है। डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह ने बताया कि मामले को लेकर उनको शिकायत मिली है, जिसको ऊना थाना प्रभारी को जांच के लिए भेज दिया है। जल्द मामले की जांच शुरू कर दी जाएगी और सच्चाई का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें