फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब रोडवेज बस से चरस बरामद

Wed, 25 May 2016 06:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मैहतपुर
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
मैहतपुर बैरियर पर पुलिस ने पंजाब रोडवेज की बस में सवार एक व्यक्ति से चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान शेर सिंह निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रोजाना की तरह मैहतपुर बैरियर पर हेड कांस्टेबल अलबेल सिंह, कांस्टेबल अनिल कुमार और लखविंद्र सिंह वाहनों की रूटीन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने कुल्लू से होशियापुर जाने वाली पंजाब रोडवेज की बस को चेकिंग के लिए रोका, तो बस में सवार एक यात्री पुलिस को देखते ही घबरा गया और संदिग्ध हरकतें करने लगा। इस पर पुलिस को शक हुआ और तलाशी लेने पर इसके बैग से 710 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस टीम ने व्यक्ति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें