यातायात नियमों की अवहेलना पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए 98 वाहनों के चालान काटे हैं। इनसे 24 हजार 300 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। इसके अलावा धूम्रपान करने पर दो व्यक्तियों के चालान काटे गए हैं।
एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि 32 चालान बिना हेल्मेट लगाए दोपहिया वाहन चलाने पर, एक बिना बीमा करवाने पर, सात बिना सेफ्टी बेल्ट लगाने पर, 19 बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर, 11 अनाधिकृत स्थान पर वाहन खड़े करने पर, 4 लापरवाही से वाहन चलाने पर, 6 वाहन में प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने पर, 2 वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर, 8 दोपहिया वाहन पर ट्रिप्पल राइडिंग करने पर, 2 चालान यातायात संकेतों की अवहेलना करने पर, एक खतरनाक ढंग से वाहन चलाने पर, जबकि पांच चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए।