फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने महिला के गले से छीनी चेन

Sat, 24 Sep 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
स्‍नै‌िचिंग - फोटो : demo pics
विज्ञापन
क्षेत्र की रक्कड़ कॉलोनी में एक राहगीर महिला के साथ चेन स्नेचिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद शातिर मौके से बाइक पर फरार हो गए हैं। जब तक महिला कुछ समझ पाती, शातिर मौके से काफी दूर निकल चुके थे। घटना के बाद से महिला काफी सहमी हुई है। वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने जिले भर में नाकाबंदी भी की, लेकिन शातिरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम रक्कड़ निवासी सुनीता मनकोटिया मंदिर में माथा टेकने के बाद घर जा रही थी कि इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उनके पास आकर रुके और अचानक ही बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उनके गले में पहनी सोने की चेन झपट ली और बाइक पर मौके से फरार हो गए।

महिला के शोर मचाने पर शातिरों ने बाइक के साइलेंसर की आवाज तेज कर दी, जिससे लोगों को घटना का पता न चले। बाद में महिला की चीखों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन बाइक सवार मौके से फरार हो चुके थे। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें