फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक और स्कूटी को मारी टक्कर

Sat, 03 Dec 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
क्षेत्र के निकटवर्ती गांव घालूवाल में पुल के पास एक तेजरफ्तार कार ने बाइक तथा स्कूटी को टक्कर मार दी। आरोपी कार चालक स्कूटी और बाइक को टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया है। हादसे में बाइक और स्कूटी सवार दोनों युवक को गंभीर चोटें आई हैं। सड़क हादसे में घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक थाना सदर ऊना के तहत कमल चंद निवासी घालूवाल जेजों मोड़ जिला ऊना ने शिकायत दर्ज करवाई है कि शुक्रवार को शाम के समय वह अपनी स्कूटी पर ऊना से अपने घर जा रहा था तो घालूवाल पुल के पास एक तेजरफ्तार कार चालक ने उसके आगे जा रहे एक मोटरसाइकिल और स्कूटी को टक्कर मार दी और कार चालक बिना रुके झलेड़ा की ओर कार को भगा कर ले गया। कार की टक्कर से बाइक चालक सोहन लाल निवासी लोयर भदसाली जिला ऊना और स्कूटी चालक विक्की गांव जीरा जिला फिरोजपुर पंजाब हाल निवासी झुंगी झोपड़ी घालूवाल को चोटें आई हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें