फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन ने कुचला राहगीर, मौत

Sat, 26 Nov 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना ऊना के तहत पड़ते गांव देहलां में तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से राहगीर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान शिंगारा पुत्र सुखदेव सिंह (45) निवासी देहलां के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है मृतक मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देहलां निवासी शिंगारा सिंह शनिवार सुबह करीब आठ बजे अपने घर के समीप पैदल जा रहा था। अचानक एक सूमो गाड़ी ने उसे टक्कर दे मारी। हादसे में शिंगारा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसा इतना जबरदस्त था कि हादसे के बाद व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें