फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सराफा दुकानों के ताले तोड़ पार किए दो लाख के गहने

Sat, 26 Nov 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा परसपुर में शुक्रवार की रात चोरों ने तीन सराफा दुकानों पर हाथ साफ कर दिया। जबकि रात में ही चौराहे पर खड़े एक ट्रक से 10 बोरी गेहूं के बीज भी पार कर दिया। चारों चोरियों में चोर नकदी समेत तकरीबन 2 लाख रुपए का माल उड़ा ले गए। चोरी की इन घटनाओं को चोरों ने कोहरे का फायदा उठाते हुए अंजाम दिया। 
विज्ञापन


जैसे-जैसे कोहरे का कहर तेज हो रहा है, वैसे-वैसे चोरी की घटनाएं भी बढ़नी शुरू हो गई हैं। कस्बा परसपुर में चोरी की पहली घटना मुहल्ला राजपुर में हुयी। यहां के महेश सोनी पुत्र गनेश सोनी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की रात वह अपनी सर्राफा की दुकान बंद कर घर चले गए थे।

शनिवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि शटर का ताला टूटा पड़ा है। दुकान की आलमारी को तोड़कर उसमें रखे एक किलो चांदी व 10 ग्राम सोने के जेवर तथा 4070 रुपए गायब थे। महेश के मुताबिक चोर उनकी दुकान से नकदी समेत करीब 74 हजार रुपयों का सामान चुरा ले गए। चोरी की दूसरी घटना चौक क्षेत्र के मंदिर रामजानकी के पीछे की है।
विज्ञापन


जहां रहने वाले सराफा व्यवसायी दिलीप सोनी पुत्र नान बच्चा सोनी का कहना है कि वह शुक्रवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह दुकान आने पर देखा की दुकान के शटर का ताला टूटा पड़ा है। दुकान में रखी आलमारी से 700 ग्राम चांदी के तथा 5 ग्राम सोने के जेवरा, 2500 रुपए नगद गायब हैं। उनके अनुसार करीब 50 हजार रुपए की नकदी और सामान उनकी दुकान से गायब है। 

उधर तीसरी घटना में क्स्बा भौरीगंज के सर्राफा व्यापारी सूर्यप्रकाश सोनी पुत्र विष्णु सोनी की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर यहां से आलमारी में रखा 650 ग्राम चांदी व 10 ग्राम सोने के जेवर एवं 10 हजार रुपए कीमत की आर्टिफीशियल ज्वैलरी चुरा ले गए।

जबकि चौथी घटना में परसपुर चौराहे पर खड़े एक ट्रक से चोर गेंहू के बीज चुरा ले गए। उधमपुर नगर उत्तराखंड से आए ट्रक चालक पप्पू ने थाने पर तहरीर दी है कि वह 727 बोरी गेंहू का बीज लेकर  ट्रक से शुक्रवार की रात्रि परसपुर पहुंचे थे। जिसे तिवारी बीज भंडार पर उतारा जाना था।

परंतु रात्रि में दुकान बंद होने के कारण वह परसपुर चौराहे पर ट्रक लगा कर सो गए। सुबह देखा कि ट्रक से 10 बोरी गेंहूं का बीज गायब है, जिसकी कीमत करीब 11 हजार रुपये है। इस बारे में थाने के प्रभारी एसओ मुकेश पांडेय ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें