फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार की टक्कर से एक की मौत, पांच घायल

Sun, 19 Feb 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बंगाणा (ऊना)।
विज्ञापन
accident shimla
विज्ञापन
पुलिस थाना बंगाणा के तहत एक निजी होटल के समीप अज्ञात कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हैं। मृतक की पहचान मोहखास निवासी रामदास (60) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों में हरमेश चंद, अशोक कुमार निवासी मझयाणी, हरीराम निवासी त्यार शामिल हैं। इसके अलावा दो बाइक सवार युवकों खिल व रविंद्र नाथ निवासी ऊना को भी चोटें आई है।

इनको अस्पताल से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। हादसे के बाद फरार हुए कार चालक को दबोचने के लिए पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब नौ बजे बंगाणा पीएनबी के समीप हमीरपुर की तरफ से आ रही एक कार ने राहगीरों व बाइक को विपरीत दिशा में जाकर जोरदार टक्कर दे मारी। हादसे के बाद कार चालक मौका से फरार हो गया। हादसे में गंभीर घायल रामदास ने थोड़ी देर बाद दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों को 108 रोगी वाहन बंगाणा की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने तीनों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने दो गंभीर घायलों हरमेश व अशोक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।

बताया जा रहा है कि सभी घायल भलेती में किसी मकान के कार्य पर लगे हुए थे और सुबह काम पर जा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। मामले को लेकर दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें