फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरपलाह बाथू में युवक की संदिग्ध मौत

Tue, 09 Aug 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला दुलैहड़ (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरोली क्षेत्र के गुरपलाह बाथू में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरपलाह बाथू निवासी विजय कुमार के रूप में की गई है। युवक की मौत पर कथित नशे की ओवरडोज को लेकर सोशल मीडिया में दिन भर अफवाहों का बाजार गर्म रहा।  हालांकि उक्त युवक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई या फिर कोई और कारण रहे, अभी इसका आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।\
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विजय कुमार ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। हाल ही में उसने नया ट्रैक्टर खरीदा था। सोमवार शाम विजय अचानक घर के पास चक्कर खाकर गिर गया।  इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे फौरन पंजाब के एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा : एसपी  
एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मौत के क्या कारण रहे हैं, इसका खुलास पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
विज्ञापन


नशा छीन रहा हरोली की जवानी : प्रो. राम कुमार
भाजपा नेता प्रो. रामकुमार ने युवक की मौत पर पुलिस प्रशासन और सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप जड़ा है कि सरकार की शह पर हरोली में युवा वर्ग को नशे के दलदल में धकेला जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि मंगलवार को हरोली के विजय कुमार की नशे ने जान ले ली। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चिट्टा माफिया की दहशत है। अगर जल्द इसका सफाया नहीं किया गया तो मौतों का सिलसिला बढ़ सकता है, जो चिंताजनक है। उन्होंने युवक की मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें